ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- यमुनानगर में साइको किलर के कारण दहशत का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार गांव में पिछले दिनों दो हत्याए हो चुकी है जिसके बाद गांव में साइको किलर को लेकर गांव में दहशत का माहौल बन गया है। जिस कारण पुलिस ने गांव के लोगों और सरपंच इस मामले को सुलझाने के लिए सहयोग मांगा है।

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के गांव के सरपंचों को हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी नौकर को खाली जगह में सोने ना दिया जाए। साथ ही पुलिस ने अपील करते हुए य़े भी कहा है कि खेत, फार्म हाउस पर किसी को सोने ना दिया जाए।
मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांववालों से सहयोग देने की अपील की है। बताया जा रहा है कि हत्यारे ने दो लोगों की हत्या एक ही तरीके से ही की है। खैर इस मामले के कारण गांव में दहशत का माहौल बन गया है। फिलहाल पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही है।

