Chandigarh Sector-41 में दो नाबालिगों पर चाकू से हमला, 17 साल के युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

चंडीगढ़, 16 अक्टूबर चंडीगढ के सेक्टर-41 में स्थित राधे मार्केट में देर रात कुछ युवकों ने दो नाबालिग युवकों पर चाकू से हमला कर दिया।…

Chandigarh

चंडीगढ़, 16 अक्टूबर

चंडीगढ के सेक्टर-41 में स्थित राधे मार्केट में देर रात कुछ युवकों ने दो नाबालिग युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों युवकों को घायल अवस्था में सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती करवाया  गया। जहां 17 वर्षीय मोक्ष को मृत घोषित कर दिया औऱ उसके साथी सूरज की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार देर रात दोनों युवक मार्केट में खा रहे थे। तभी कुछ युवकों ने दोनों को घेरकर चाकू से हमला कर दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से महज 500 मीटर दूर पुलिस बीट बॉक्स है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने पुरानी रंजिश का आरोप लगाया है। मोक्ष का कुछ दिन पहले रामलीला में कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था। पुलिस सभी एंगलों से मामलों की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

अन्य खबरें जानें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *