दो नकाबपोश चोरों ने किराना की दुकान से कि लाखों की चोरी, कैमरे में कैद हुई वारदात

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- ग्रेटर फरीदाबाद वजीरपुर रोड पर किराना की दुकान में दो नकाबपोश चोरों ने लाखों रुपए के सामान और कैश पर हाथ साफ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- ग्रेटर फरीदाबाद वजीरपुर रोड पर किराना की दुकान में दो नकाबपोश चोरों ने लाखों रुपए के सामान और कैश पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । जिसका चोरों को पता लगते ही चोरों ने चोरी करने से पहले सीसीटीवी कैमरा ही उखाड़ दिया और आराम से चोरी करके फरार हो गए।

 पीड़ित दुकानदार ने चोरी की शिकायत सीसीटीवी फुटेज सहित खेड़ी पुल पुलिस थाने में दी। जहां 6 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक एफ आई आर दर्ज नहीं हुई है। फिलहाल पीड़ित दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *