कपूरथला मॉडर्न जेल में दो कैदियों का हंगामा, ई-ब्लॉक की चक्की नंबर-10 में की तोड़फोड़, जेल स्टाफ से गाली-गलौज का भी आरोप

कपूरथला, 25 अगस्त कपूरथला मॉडर्न जेल के ई-ब्लॉक में बंद दो कैदियों पर जेल परिसर में तोड़फोड़ करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, ड्यूटी पर…

कपूरथला

कपूरथला, 25 अगस्त

कपूरथला मॉडर्न जेल के ई-ब्लॉक में बंद दो कैदियों पर जेल परिसर में तोड़फोड़ करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, ड्यूटी पर तैनात जेल कर्मचारी के साथ गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार करने तथा जेल से फरार होने का प्रयास करने के आरोप लगे हैं। मामले में थाना कोतवाली कपूरथला पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुई घटना

जेल प्रशासन की ओर से सहायक सुपरिंटेंडेंट राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ई-ब्लॉक के प्रभारी के तौर पर ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े 10 बजे वार्डर गुरप्रीत सिंह, बेल्ट नंबर 6018, ने उन्हें सूचना दी कि चक्की नंबर-10 में बंद दो कैदियों ने अंदर तोड़फोड़ की है।

गेट के पास तक उखाड़ दीं ईंटें

जेल प्रशासन के अनुसार आरोपी कैदियों ने कथित तौर पर जेल से भागने के इरादे से चक्की के अंदर तोड़फोड़ करते हुए गेट के पास लगी ईंटों तक को उखाड़ दिया। इससे गेट को काफी नुकसान पहुंचा। इसके अलावा चक्की नंबर-10 के दरवाजे के कोने का कुछ हिस्सा भी टूटा हुआ पाया गया।

जेल कर्मचारियों से गालीगलौज का आरोप

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि दोनों कैदियों ने मौके पर ड्यूटी कर रहे जेल कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। घटना की सूचना जेल प्रशासन की ओर से थाना कोतवाली कपूरथला पुलिस को दी गई।

दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

जेल प्रशासन के अनुसार आरोपियों की पहचान रमनदीप सिंह उर्फ मंगू पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी भेरा कॉलोनी, लुधियाना तथा बंदी राजा पुत्र बच्चू राम यादव, मूल निवासी छतरपुर, मध्य प्रदेश और वर्तमान निवासी गुरबचन नगर, जालंधर के रूप में हुई है।थाना कोतवाली पुलिस ने जेल प्रशासन की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार करने और जेल से फरार होने का प्रयास करने सहित विभिन्न आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

 अन्य खबरें जानें-

AAP सरकार जन-हितैषी काम कर रही है ,लोगों से लिया पैसा लोगों पर ही खर्च – कुलतार सिंह संधवां

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *