ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना के जमालपुर क्षेत्र की ज्योति कॉलोनी में दो गुटों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। इस विवाद की दजह एक प्लाट का कब्जा बताया जा रहा है ।
पुलिस के मुताबिक दोनों गुटों में एक प्लाट को लेकर विवाद चल रहा। दोपहर के वक्त दोनों पक्षों में आपस में टकराव हो गया और जमकर ईंट-पत्थर चले । सूचना पर थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। इस झड़प में दोनों पक्षों के कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आईं हैं।
प्लाट पर कब्जे को लेकर दो गुटों में हुई झड़प
दोनों पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर
झड़प में दोनों पक्षों के लोग हुए घायल
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
Watch Video
https://youtu.be/BNMtB_4Znr8
