ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार नशे के कारण नौजवानों की मौत हो रही है और पंजाब सरकार पंजाब में नशा खत्म कर देने का खोखले दावे कर रही है।
पंजाब लगातार नशे का कहर बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा ही एक और मामला बरनाला से सामने आया है जहां पर के गांव महल खुर्द में नशे के ओवरडोज के कारण दो नौजवानों की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार दोनों मृतक नौजवान शादीशुदा थे एक नौजवान का तीन साल का बच्चा भी था।
दोनो मृतक दोस्त थे और दोनों की लाशें शराब के ठेके के पीछे से मिली थी। गौरतलब है कि नशे के कारण एक ही गांव के दो नौजवानों की मौत हो जाने के कारण पूरे गांव में मातम छा गया है।


