पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो नशा तस्करों को पुलिस ने किया काबू

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नशा तस्करों पर पुलिस लगातार शिकंजा कसती जा रही है लेकिन बावजूद इसके तस्करों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है और…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नशा तस्करों पर पुलिस लगातार शिकंजा कसती जा रही है लेकिन बावजूद इसके तस्करों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है और तस्कर बेखौफ होकर तस्करी कर रहे हैं ऐसे ही तस्केरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है |

फतेहाबाद पुलिस की सीआईए टीम ने गांव बड़ोपल के पास 2 नशा तस्करों को काबू किया है | जिनके पास से पुलिस को 200 ग्राम हेरोइन मिली है | ये आरोपी दिल्ली कि ओर से आ रहे थे और सिरसा में जाकर हेरोइन सप्लाई करने वाले थे लेकिन पुलिस ने नशा तस्करों को पहले ही धर दबोचा | बता दें कि पकड़े गए आरोपी गगन सिरसा की ओढा इलाके का रहने वाला है और दूसरा आरोपी गुरसेवक पंजाब के तलवंडी साबो इलाके का निवासी है | दोनों आरोपी दिल्ली के द्वारकापुरी इलाके से नाइजीरियन से नशा लेकर आए थे | पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वो नशे का सेवन करते हैं और इसी के खर्चे की पूर्ति के लिए उन्होंने इसकी तस्करी की शुरूआत की थी | मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड मांगा जाएगा | जिससे इनके बाकी के दोस्तों के बारे में पता लगाया जा सके |

मामले में अभी मुख्य आरोपी नाइजेरिया का रहना वाला है | पुलिस की माने तो उस नाइजेरियन पर भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और बहुत जल्द ही उसे भी सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा | गौरतलब है कि फतेहाबाद पुलिस कि ओर से पिछले दिनों कई नशा तस्करों को काबू किया गया है | लेकिन सभी नशा तस्कर दिल्ली से ही नशे की सप्लाई लेकर आए थे | जिसमें मुख्य तौर पर नाइजीरियन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं |

अब मामले में देखने वाली बात है कि पुलिस मुख्य सप्लायर तक कब तक पहुंच पाती है और अगर पुलिस मुख्य आरोपी को काबू करती है तो फिर उससे भी कई अहम खुलासे हो सकते हैं |

Watch Video

https://youtu.be/KNVMxL9gpZs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *