पंजाब भर में दो-दिवसीय मिल्क सैंपलिंग अभियान चलाया गया; स्वास्थ्य मंत्री ने मिलावटखोरों को दी चेतावनी

चंडीगढ़, 8 मई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य में सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देशों को पूरा…

पंजाब भर में दो-दिवसीय मिल्क सैंपलिंग अभियान चलाया गया; स्वास्थ्य मंत्री ने मिलावटखोरों को दी चेतावनी, डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए दो-दिवसीय अभियान के दौरान 200 नमूने एकत्र किए गए

चंडीगढ़, 8 मई:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य में सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देशों को पूरा करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (एफ.डी.ए.) पंजाब ने राज्य में दूध के नमूने लेने के लिए दो-दिवसीय अभियान चलाया। यह अभियान बुधवार और वीरवार को चलाया गया।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के निर्देशों और एफ.डी.ए. पंजाब के कमिश्नर कंवलप्रीत बराड़ की निगरानी में चलाया गया यह अभियान डेयरी सप्लाई चेन के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित था।

डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि राज्य भर में तड़के नाके लगाए गए थे, जिनके तहत शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में डेयरी फार्मों, संग्रह केंद्रों, प्रोसेसिंग यूनिटों और खुदरा दुकानों से दूध के 200 नमूने लिए गए।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि एकत्र किए गए नमूनों को मिलावट, अशुद्धता और निर्धारित मानकों की पालना की जांच हेतु मान्यता प्राप्त स्टेट फूड लेबोरेटरी में भेजा गया है। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा, “यदि कोई भी फूड बिजनेस ऑपरेटर (एफ.बी.ओ.) नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसे फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के प्रावधानों के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।”

डॉ. बलबीर सिंह ने लोगों से सतर्क रहने और खाद्य पदार्थों में मिलावट के किसी भी संदिग्ध मामले की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को देकर इस मिशन में अपना योगदान देने की अपील की।

सप्लाई चेन से मिलावटी दूध को खत्म करके जनस्वास्थ्य की रक्षा के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने पंजाब के लोगों को भरोसा दिलाया कि यह सैंपलिंग अभियान एक सतत और मजबूत प्रवर्तन अभियान का हिस्सा है, जो आने वाले हफ्तों में ‘सेहतमंद और रंगला पंजाब’ सुनिश्चित करने के लिए जारी रहेगा।

चौकसी के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कमिश्नर एफ.डी.ए. कंवलप्रीत बराड़ ने कहा कि फूड सेफ्टी अधिकारी न केवल कानून लागू कर रहे हैं बल्कि विक्रेताओं और डेयरी ऑपरेटरों को स्वच्छता, उचित संभाल और सही स्टोरेज प्रथाओं के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि नागरिकों की भलाई को ध्यान में रखते हुए डेयरी सेक्टर में उच्च मानकों को बनाए रखना बेहद जरूरी है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब भर में फूड सेफ्टी प्रवर्तन को मजबूत करने के लिए आने वाले हफ्तों में विभाग के चल रहे अभियान के हिस्से के रूप में यह सैंपलिंग अभियान जारी रहेगा।

अन्य ख़बरें जानें-

भगवंत मान सरकार ने दस्ती मंजूरियों को समाप्त करने और वित्तीय शासन में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए डिजिटल ई-सैंक्शन सिस्टम किया लॉन्च

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *