दो भाईयों को नशे की थी लत, नशे के ओवरडोज से एक भाई की मौत एक अस्पताल में भर्ती

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  पंजाब में नशे के चलते हो रही मौत रुकने का नाम नहीं ले रही है | मामला लुधियाना के लोहारा स्थित 33…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  पंजाब में नशे के चलते हो रही मौत रुकने का नाम नहीं ले रही है | मामला लुधियाना के लोहारा स्थित 33 फूटा रोड से सामने आया है | जहां दो भाईयों में से एक भाई की नशे का ओवरडोज लेने से मौत हो गई | वहीं दूसरे भाई को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है | वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि पंजाब सरकार कोई सख्त कदम क्यूं नहीं उठा रही है | पंजाब से चिट्टा खत्म किया जाना चाहिए |

 ludhiana drugs

वहीं लोक इंसाफ पार्टी के विधायक  बलविंदर सिंह ने कहा कि सरकार पूरी तरह से सोई हुई है इस समय नीचे से लेकर ऊपर तक सभी अफसर अधिकारी नशे में लिप्त हुए पड़े | वहीं एडीसीपी संदीप शर्मा ने कहा कि वो मामले की जांच कर रहे हैं अस्पताल में बड़ा भाई जोगा सिंह दाखिल है उसको होश आने पर ही पता चल पाएगा कि किसने नशा मुहैया करवाया था उसके बाद ही पुलिस कार्रवाई करेगी ।

ludhiana drugs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *