न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : कलर्स चैनल पर आ रहे रियलियी शो ‘बिग बॉस 11’ को ज्यादा से ज्यादा दर्शक देखें, इसके लिए शो के निर्माताओं ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। इसको ध्यान में रखते हुए रविवार को हुए वीकेंड का वार एपीसोड में सिंगर ढिंचैक पूजा को बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री दी गई।
ढिंचैक पूजा के घर में आने के बाद घरवाले काफी उत्साहित दिखे। सभी ने उनका बिग बॉस के घर में वेलकम किया।दूसरी तरफ छोटे परदे की स्टार हिना खान उनके स्वागत में नहीं पहुंची। हिना खान के रवैये से लग रहा था कि उन्हें भरोसा नहीं हुआ कि बिग बॉस ने ढिंचैक पूजा को घर में रहने के लिए भेजा है। 
हिना खान के रवैये से ट्वीटर यूजर्स ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। यहां तक कि यूजर्स ने जमकर उन पर भड़ास निकाली। कई यूजर्स ने तो हिना खान को भला-बुरा कहने से भी परहेज नहीं किया। कई ने हिना खान के प्रोफेशनल रवैये पर ही सवाल उठा दिए। जबकि कई यूजर्स उन्हें सही बर्ताव करने की सलाह देने से नहीं चूके।
उत्तरप्रदेश से ताल्लुक रखने वाली ढिंचैक पूजा सोशल मीडिया में काफी लोकप्रिय हैं। उनके यूट्यूब चैनल के करीब ढाई करोड़ लोग सब्सक्राइबर हैं। ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’, ‘दिलों का शूटर, है मेरा स्कूटर’, ‘बापू दे दे थोड़ा कैश’ जैसे गाने पूजा ने गाए हैं। फैन फॉलोइंग देखते हुए शो के निर्माताओं ने उन्हें घर में भेजा है।
