अमित शाह और अरविंद केजरीवाल में ट्विटर वॉर शुरू, सीएम ने दिखाए केंद्रीय गृह मंत्री को फ्री Wi-Fi

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में विधानसभा चुनावों को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है इसी कड़ी में अब दिल्ली की सत्ता को पाने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में विधानसभा चुनावों को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है इसी कड़ी में अब दिल्ली की सत्ता को पाने के लिए बीजेपी, कांग्रेस, और आप पार्टी एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहा है। तो दिल्ली में चुनावी रैलियों के साथ-साथ राजनीतिक पार्टियां अब सोशल मीडिया का भी सहारा जमकर ले रही हैं। वहीं इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में रैली की और अपने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा,

शाह का AAP सरकार पर निशाना

AAP सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल ने फ्री वाई-फाई का वादा किया था, लेकिन मैं रास्ते में Wi-Fi ढूंढते हुए आया हूं, बैटरी खत्म हो गई मगर Wi-Fi नहीं मिला। जिसके जवाब में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,”सर, हमने फ्री Wi-Fi के साथ साथ फ्री बैटरी चार्जिंग का भी इंतजाम कर दिया है. दिल्ली में 200 यूनिट बिजली फ़्री है।

जैसे-जैसे दिल्ली विधानसभा के चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, कांग्रेस,बीजेपी, और आप पार्टी पार्टियों के बीच जुबानी जंग तेज हो रही है। विपक्ष दिल्ली की सरकार और अरविंद केजरीवाल को उनके किए गए वादों पर घेरने में लगा हुआ है।

मनोहर लाल ने बोला था केजरीवाल पर हमला

इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी जिसमें  हरियाणा से सीएम मनोहर लाल को इस स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया था। वहीं सीएम मनोहर लाल ने कहा कि, उन्हें हरियाणा के साथ लगती 17 सीटों पर प्रचार की जिम्मेदारी मिली है। सभी छोटी और बड़ी सभाओं को मिलाकर करीब 5 हजार सभाएं होंगी। सीएम ने दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा ठोकते हुए कहा कि, इस बार बीजेपी दिल्ली से केजरीवाल को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *