कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच ट्विटर वार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच ट्विटर पर चल रही जंग इन दिनों सुर्खियों में हैं | पहले सुनील ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच ट्विटर पर चल रही जंग इन दिनों सुर्खियों में हैं | पहले सुनील ने कहा कि कपिल का नया शो ‘फैमिली टाइम विद कपिल’ उन्हें ऑफर नहीं हुआ | इसके जवाब में कपिल शर्मा ने ट्वीट किया कि उन्होने सुनील को 100 बार फोन किया, घर भी गया और अफवाहें न फैलाने के लिए कहा |

फैंस के सवाल पूछने पर भिड़े कपिल और सुनील 

इसपर अब सुनील ग्रोवर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है | सुनील ने लिखा कि एक साल तक चुप रहा ताकि आपकी बदतमीजी सामने न आए | रविवार को सुनील ग्रोवर ने ट्विटर पर लिखा कि अब लोगों को समझ आ गया होगा कि वो पहले शो से क्यों नहीं जुड़े | सुनील ने कहा कि कपिल अभी भी पुराने किस्से रो रहे हैं |

एक दूसरे पर कस रहे हैं तंज

कपिल शर्मा के ट्वीट के जवाब में सुनील ने आगे लिखा कि वो नए शो की बात की है न की पिछले शो की | उन्होने कपिल को बेहतर कॉमेडियन बताते हुए कहा कि उन्हे जितना आता है वो करते रहेंगे | कपिल शर्मा की तबीयत पर तंज कसते हुए सुनील लिखते हैं कि ध्यान रखो | किडनी दो और लीवर एक ही है | अपने स्वास्थ का ध्यान रखें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *