#BlockNarendraModi : ट्वीटर पर PM मोदी को ब्लॉक करने का ट्रेंड

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : वरिष्ठ पत्रकार और ‘पत्रिके’ की संपादक गौरी लंकेश की मंगलवार की शाम बेंगलुरू में हत्या के बाद सोशल साइट्स पर पोस्ट, ट्वीटस…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : वरिष्ठ पत्रकार और ‘पत्रिके’ की संपादक गौरी लंकेश की मंगलवार की शाम बेंगलुरू में हत्या के बाद सोशल साइट्स पर पोस्ट, ट्वीटस की बाढ़ सी आ गई है। वहीं कई लोग गौरी लंकेश की हत्या को सही ठहराने के साथ ही आपत्तिजनक ट्वीट करने से भी नहीं हिचक रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि ट्वीटर पर कई अकाउंट ऐसे हैं, जिसे देश के PM नरेंद्र मोदी भी फॉलो करते हैं। इस बात के सामने आने के बाद गुरूवार सुबह से ही ट्वीटर पर #BlockNarendraModi ट्रेंड करने लगा। यूजर्स PM मोदी को ब्लॉक करने के साथ ही ब्लॉक किए गए पेज की फोटो ट्वीट करके प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अब हम आपको बताते हैं कि आखिर ट्वीटर पर #BlockNarendraModi ट्रेंड क्यों करने लगा है। दरअसल निखिल दधीच नामक एक यूजर्स ने गौरी लंकेश की हत्या के बाद एक ट्वीट किया। निखिल का ट्वीट काफी आपत्तिजनक है। उसने अपने ट्वीट में लिखा था कि ‘एक कुतिया कुत्ते की मौत क्या मरी, सारे पिल्ले एक सुर में बिलबिला रहे हैं।’

इस ट्वीट के सामने आने के बाद लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। हालात यह हो गए कि गुरूवार की सुबह से ही #BlockNarendraModi ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगा। यहां तक कि वरिष्ठ पत्रकारों से लेकर सोशलाइट्स भी गौरी लंकेश की हत्या की निंदा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *