सिक्किम, 21 जुलाई
सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन सुरंग (टनल) में हुए दर्दनाक हादसे में अब तक 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 मजदूर अब भी सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं। उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए NDRF, SDRF, सिक्किम पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियां राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं।
यह हादसा सोमवार दोपहर नामची जिले में निर्मणाधीन सुरंग में लैंडस्लाइड के कारण हुआ। लैंडस्लाइड से सुंरग का एंट्री गेट पूरी तरह से मलबे के कारण बंद हो गया, जिससे अंदर काम कर रहे मजदूर सुरंग में फंस गए। प्रशासन ने बताया कि सुरंग के अंदर मीथेन गैस रिसाव और ऑक्सीजन की कमी के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में बेहद चुनौती आ रही है। गैस के असर के कारण से कुछ बचावकर्मियों की तबीयत भी बिगड़ी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पश्चिम बंगाल से गैस-रोधी उपकरणों से लैस विशेष रेस्क्यू टीम को बुलाया है।टीम आधुनिक सुरक्षा उपकरणों और गैस मास्क की मदद से सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
प्रशासन के मुताबिक, सुरंग में पटेल इंजीनियरिंग कंपनी के 21 और NHPC के 6 कर्मचारी, यानी कुल 27 मजदूरों के फंसे होने की आशंका थी। अब तक पुलिस को 8 लोगों के शव बरामद हुए हैं प्रशासन द्वारा बाकी मजदूरों की तलाश लगातर जारी है।



