अमरीका के कारण होगा तीसरा विश्वयुद्ध, उत्तर कोरिया को मिटाने का ‘ट्रंप प्लान’ तैयार!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : तमाम धमकियों को धत्ता बताते हुए उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण जारी रखा है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग को…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : तमाम धमकियों को धत्ता बताते हुए उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण जारी रखा है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग को किसी धमकी की परवाह नहीं है। उसने कहा है कि अमरीका हो या जापान उसे किसी की धमकी की फिक्र नहीं और वो मिसाइल का परीक्षण जारी रखेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि उत्तर कोरिया के इस अड़ियल रवैये से चीन, जापान और रूस तक में खलबली मची हुई है।

दूसरी तरफ बढ़ते तनाव के बीच अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के सामने अपनी ताकत का प्रदर्शन करने की तैयारी में है। ट्रंप का कहना है कि वो दुनिया को अमरीकी सेना की ताकत दिखाना चाहते हैं। इसके लिए 4 जुलाई को वाशिंगटन में सशस्त्र बलों की परेड कराने की बात कही है। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बैठक के पहले ट्रंप ने इस बात का जिक्र किया। कहा कि उत्तर कोरिया की किसी धमकी से अमरीका डरने वाला नहीं है।

आपको बता दें कि उत्तर कोरिया के लगातार मिसाइल परीक्षण से पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। हालात यह हैं कि उत्तर कोरिया पर दबाव डालने के उद्देश्य से चीन और रूस संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहा है। कुछ दिनों पहले ही अमरीकी बमबर्षक प्लेन ने उत्तर कोरिया के ऊपर से उड़ान भरी थी, बावजूद उत्तर कोरिया झुकने को तैयार नहीं है। वहीं अमरीका के कारण स्थिति और भी गंभीर होती दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *