विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिले जस्टिन ट्रुडो, ट्रूडो को गार्ड ऑफ ऑनर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पीएम मोदी के साथ मुलाकात से पहले कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पीएम मोदी के साथ मुलाकात से पहले कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय भागीदारी को और मजबूत और गहरा करने के तरीके पर चर्चा की |

ट्रूडो को गार्ड ऑफ ऑनर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत दौरे पर आए कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में मुलाकात हुई। राष्ट्रपति भवन पहुंचे ट्रूडो की अगुवाई पीएम मोदी ने की, जिसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

पीएम मोदी ने पूरे परिवार का गर्मजोशी से किया स्वागत 

पीएम मोदी ने इस मौके पर मौके ट्रूडो के परिवार से भी मुलाकात की | पीएम मोदी ने गर्मजोशी से पूरे परिवार का स्वागत किया |पीएम मोदी ने ट्रूडो के बच्चों से हाथ मिलाया और उन्हें राष्ट्रपति भवन में लेकर गए |

Watch Video

https://youtu.be/sHnAG-qFu6Q

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *