हिमाचल प्रदेश: पति के अवैध संबंध से परेशान पत्नी ने फंदे पर लटक कर दी अपनी जान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सरकाघाट से पति के अवैध संबंध के चलते पत्नी की आत्महत्या का मामला सामने आया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सरकाघाट से पति के अवैध संबंध के चलते पत्नी की आत्महत्या का मामला सामने आया है | आपको बता दे मामला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत समैला के अलसोगी गांव का है जहां 26 वर्षीय पत्नी ने पति पर अन्य महिला के साथ अवैध संबंध का शक था | जिसके चलते पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी |

mandi suicide

इस मामले को लेकर मायके वालों ने मौके पर हंगामा कर दिया | ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि हमारी बेटी की हत्या की गई है | मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के पति, सास-ससुर और ननंद को हिरासत में ले किया है | पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है |

mandi suicide

तो वहीं पुलिस के मुताबिक मृतिका 26 वर्षीय सभ्य कुमारी का पति विपिन कुमार दिल्ली में किसी निजी कंपनी में नौकरी करता था | और मृतिका सभ्य कुमारी अपने पति के साथ दिल्ली जाना चाहती थी | लेकिन पति ने उसे दिल्ली ले जाने से इंकार कर दिया | पत्नी सभ्य को पहले से ही शक हो गया था कि उसके पति का दिल्ली में किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है | तभी उसे दिल्ली नहीं ले जाना चाहता था | लेकिन मृतिका सभ्य अपने पति के साथ दिल्ली जाने के लिए इसी बात पर अड़ी हुई थी |

mandi suicide

पति के इंकार करने के बाद जब दिल्ली वापस लौट रहा था तो पीछे से सभ्य कुमारी ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी | खबर मिलने के बाद वार्ड पंच व प्रधान और कुछ लोग भी मौके पर पहुंचे | इस दौरान मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा की हमारी बेटी की हत्या की गई है | इसके साथ-साथ मायका पक्ष की ओर से शव को भी पोस्टमार्टम करवाने नहीं ले जाने दिया गया | जिसके बाद डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने मामले की जांच करते हुए कहा कि स्थिति नियंत्रण पर है और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले जाएंगे |

mandi suicide

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *