न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड में स्टार किड्स का जलवा बरकरार है। अब इनमें नया नाम जुड़ा है संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त का। इन दिनों त्रिशाला दत्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और वजह बनी हैं उनकी हॉट फोटोज। हाल ही त्रिशाला ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो वायरल हो गई हैं।
इसके पहले भी त्रिशाला अपनी फोटो को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि त्रिशाला की इन हरकतों से पिता संजय दत्त काफी खफा हैं। संजय दत्त कई बार त्रिशाला को ऐसा कुछ नहीं करने के लिए समझा चुके हैं। लेकिन लग रहा है कि त्रिशाला पर पिता की इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
संजय दत्त इसके पहले भी त्रिशाला को कई बार खुद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करने की सख्त हिदायत दे चुके हैं। यहां तक कि संजय ने त्रिशाला को साफ-साफ कह दिया था कि उसे फिल्मों में काम नहीं करना है। लेकिन त्रिशाला है कि मानने को तैयार नहीं है। उस पर पापा के किसी फरमान का फर्क नहीं पड़ रहा।
आपको बता दें कि त्रिशाला दत्त संजय दत्त और ऋचा शर्मा की बेटी हैं। संजय दत्त ने साल 1987 में ऋचा से शादी की थी और साल 1988 में त्रिशाला का जन्म हुआ था। साल 1996 में ऋचा शर्मा की ब्रेन ट्यूमर से मौत हो गई थी। इसके बाद संजय का कई एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ा। कुछ साल पहले संजय दत्त ने मान्यता से शादी की है।
