लुधियाना में पैसों के लिए एक महिला और दो बच्चों का किया कत्ल. आरोपी फरार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  लुधियाना शहर के  ताजपुर रोड़ पर पड़ते किशोर नगर  से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर तीन लोगों का कत्ल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  लुधियाना शहर के  ताजपुर रोड़ पर पड़ते किशोर नगर  से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर तीन लोगों का कत्ल हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। किशोर नगर में उस व्यक्त हड़कंप मच गया जब इलाके में ट्रिपल मर्डर होने की बात सामने आई। घर में दो बच्चों सहित उनकी एक बुजुर्ग नानी की हथौड़े से  वार कर कर बड़ी बेहरमी से कत्ल  कर दिया गया है।

murder

आरोपी ने बड़ी ही बेरहमी से हथौड़े मार कर तीनों की हत्या की है। गौरतलब है कि घर से करीब 40 हजार रूपए की नकदी भी गायब है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घर के ही एक सदस्य ने लूट की नीयत से इस कत्ल की वारदात को अंजाम दिया है।

murder

साथ ही पुलिस ने बताया कि मृतक महिला का भाई उसके घर आता जाता रहता था और उसको पता था कि घर में 40-50 हजार रूपए होते है। जब उसने पैसों पर अपना हाथ साफ करना चाहा था तो उसको बच्चों ने देख लिया जिस कारण उसने उनका कत्ल कर दिया। कत्ल करने के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *