Punjab accident news: पंजाब के फरीदकोट जिले में शुक्रवार सुबह बारिश के कारण चलती कार पर पेड़ गिरेने से 13 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई. इस हादसे में 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना कोटकपुरा-फरीदकोट हाईवे पर हुई. फरीदकोट जिले के सिविया गांव का एक परिवार अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ छात्रवृत्ति परीक्षा देने के लिए फरीदकोट जा रहा था.
गांव के बस स्टैंड पर लड़की की सहेली भी खड़ी थी. जो परीक्षा देने के लिए फरीदकोट जा रही था. कार में सवार व्यक्ति लड़की को अपने साथ ले गया. इसी दौरान तकपुरा से फरीदकोट रोड पर उनकी चलती कार पर एक पेड़ गिर गया. इससे कार में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसे सड़क सुरक्षा बल ने गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. इसी दौरान लिफ्ट लेते वक्त 13 साल की छात्रा सहजप्रीत कौर की मौत हो गई. जबकि बाकी 4 घायलों का इलाज चल रहा है. बता दें कि मृतक सहजप्रीत कौर को उसकी सहेली ने कार में लिफ्ट दी थी.
