Chandigarh: चंडीगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा; तेज रफ्तार फॉरच्यूनर डिवाइडर से टकराई, 23 वर्षिय चालक की मौत

Chandigarh Road Accident: चंडीगढ़ में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में फॉरच्यूनर कार चालक की मौत हो गई। यह हादसा सेक्टर-40 के लाइट…

Chandigarh Road Accident: फॉरच्यूनर डिवाइडर से टकराई, 23 वर्षिय चालक की मौत

Chandigarh Road Accident:

चंडीगढ़ में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में फॉरच्यूनर कार चालक की मौत हो गई। यह हादसा सेक्टर-40 के लाइट प्वाइंट पर हुआ। तेज रफ्तार फॉरच्यूनर अचानक अनियंत्रित हो गई। कार सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। वहां लगी लोहे की ग्रिल (Chandigarh Road Accident) तोड़ते हुए दूसरी ओर से आ रही वेगनआर कार से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Chandigarh Road Accident, 23 वर्षीय युवक की मौत-

राहगीरों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना-39 पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल फॉरच्यूनर चालक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मोहाली निवासी 23 वर्षीय जसकरण के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फॉरच्यूनर अत्यधिक तेज गति में थी। इस कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। कार पहले डिवाइडर पर चढ़ी, फिर लोहे की ग्रिल तोड़ते हुए दूसरी साइड से आ रही वेगनआर समेत दो अन्य वाहनों से टकरा गई।

3 से 4 पलटियां खाती डिवाइडर पर चढ़ी-

वेगनआर कार में सवार एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पेट में गंभीर चोट, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस का कहना है कि जसकरण के पेट में गंभीर चोट लगी थी। मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। थाना-39 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पलटियां खाती हुई बिजली के खंभे से टकराई कार स्थानीय दुकानदारों के अनुसार फॉरच्यूनर की रफ्तार काफी तेज थी।

अचानक संतुलन बिगड़ने से कार 3 से 4 पलटियां खाती हुई पहले डिवाइडर पर चढ़ी। लोहे की ग्रिल तोड़ दी। इसके बाद पलटियां खाते हुए सड़क के बीच लगे बिजली के खंभे से टकराई। इस दौरान कार ने कुछ अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। हादसे में घायल चालक को तुरंत पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

अन्य ख़बरें जानें-

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के स्पंज आयरन प्लांट में जबरदस्त विस्फोट, अभी तक 6 लोगों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *