रादौर, 27 अगस्त
रादौर की पश्चिमी यमुना नहर के पक्का घाट पर एक आठ वर्षीय बच्चा नहर में डूब गया। बच्चे के नहर में डूबने की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों की टीम को बुलाकर बच्चे की तलाश शुरू करवाई। बताया जा रहा है कि लापता बच्चा चाचा के घर जाने की बात कहकर घर से निकला था।
डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मचारी वेदप्रिय ने बताया कि थाना रादौर से बच्चे के नहर में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीन बच्चे नहर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान एक बच्चा अचानक नहर में डूब गया। बच्चे की पहचान आठ वर्षीय कृष्णा के रूप में हुई है।
वेदप्रिय ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया गया। गोताखोर नहर में बच्चे की तलाश कर रहे हैं।
अन्य खबरें जानें –



