चंबा, 8 अगस्त
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक बस हादसा हो गया। तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुंज मोड़ के पास यात्रियों से भरी निजी बस बेकाबू होकर पलट गई और दूसरी सड़क पर जा गिरी। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गईऔर करीब 15 लोग घायल हैं।जिनका असप्ताल में इलाज जारी है।
चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह 7 बजे बस चंबा के लिए रवाना हुई थी।बस में कुल 25 यात्री सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई यात्री बस के अंदर फंस गए थे। जेसीबी की मदद से बस को हटाकर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। मृतकों में एक युवती, दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, हादसे के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों और घायलों की संख्या में बदलाव हो सकता है।

