Tragic accident on Noida’s Yamuna Expressway: स्लीपर बस में लगी आग ,9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

नोएडा, 24 सितंबर ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया।दिल्ली से  मोहबा जा रही डबल डेकर बस में अचानक आग…

नोएडा

नोएडा, 24 सितंबर

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया।दिल्ली से  मोहबा जा रही डबल डेकर बस में अचानक आग लग गई। जिसके चलते 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई।20 यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई।आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग ने जब तक आग को बुझाया तब तक बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज जारी है।

रात 12 बजे लगी इंजन में आग

मौके पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि रात करीब 12 बजे  एयरपोर्ट इंटरचेंज के पास बस के इंजन से धुंआ निकलना शुरू हुआ। तभी चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए आग को बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग ने देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। ड्राइवर और कंडक्टर ने यात्रियों को बाहर निकलने के लिए कहा और इसी धक्का-मुक्की में कईं यात्री बस के अंदर ही फस गए और बाहर नहीं निकल पाए।कुछ यात्रियों ने बस के शीशे तोड़े और बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।

5 घंटे चला रेस्क्यू

बस में आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग, प्रशासन मौके पर पहुंचा।जब तक दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया तब तक बस पूरी तरह खाक हो चुकी थी। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू आपॅरेशन 5 घंटे तक चला। मृतकों के शव पूरी तरह से कंकाल में तब्दील हो चुके थे।जिससे मृतकों की पहचान कर पाना संभव नहीं है। टिकट बुकिंग के डिटेल्स के आधार पर पुलिस मृतकों के परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। DNA टेस्ट के बाद ही मृतकों की पहचान हो सकेगी।

मुख्यमंत्री योगी ने खुद लिया संज्ञान

हादसे की सूचना मिलते ही CM योगी ने खुद इस मामले का संज्ञान लिया। CM ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैँ और अधिकारियों को हर संभव मदद करने का कहा है।अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए।

 कुछ समय तक ट्रैफिक रहा प्रभावित

बस में आग लगने के बाद सुरक्षा के लिहाज के कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे का ट्रैफिक को रोका गया। रेस्क्यू आपॅरेशन पूरा होने के बाद एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही को फिर से शुरू किया गया।

पुलिस की जांच जारी

बस में आग लगने का शुरूआती कारण इंजन में कोई गड़बड़ी माना जा रहा है।लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और प्रशासन द्वारा मामले की जांच जारी है।प्रशासन ने यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *