Mohali Nayagaon Child Crush:
मोहाली के नयागांव स्थित सिंघादेवी इलाके में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। यहां घर के बाहर खेल रहे मासूम को तेज रफ्तार जेसीबी ने कूचल दिया। मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक जेसीबी को मौके से फरार हो गया।
दोपहर को घर के बाहर खेल रहा था मासूम-
पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। घटना दोहपर के समय हुई। जब दो वर्ष का अदब अपने घर के बाहर खेल रहा था। एक चालक तेज रफ्तार में जेसीबी लेकर आया। इस बीच उसने जेसीबी का टायर बच्चे के सिर के ऊपर से गुजारा। चालक ने रुकने की बजाय मौके से फरार हो गया। हादसे के तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई और लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
बिहार से काम करने आया है परिवार-
पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद बच्चे के शव को खरड़ अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। बच्चे के पिता मसूद मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और यहां मजदूरी का काम करते हैं। बेटे की मौत से पिता और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने लापरवाह चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अन्य ख़बरें जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE


