ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्रीनगर में पत्थरबाजी रुकने का नाम ही नहीं ले रही । वहां के पत्थरबाज लोगों में इतनी आग लग चुकी है कि उनके रास्ते में जो कोई भी आएगा उसे मार दिया जायेगा । फिलहाल ये ऐसा पहला मामला है जब किसी टूरिस्ट की मौत पत्थरबाजी की चपेट में आकर हुई है । मृतक का नाम आर थिरुमणि है । वो चेन्नई के रहने वाले थे |
पुलिस ने अज्ञात पत्थरबाजों के खिलाफ मामला दर्ज किया
जानकारी के मुताबिक गुलमर्ग की तरफ जा रहा एक पर्यटक, तब अचानक उसके वाहन पर कुछ लोगों ने पत्थर से हमला कर दिया । उसी दौरान पत्थर गाड़ी का शीशा तोड़ते उसके सिर में जा लगा । सुरक्षा बल ने इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किया । उसको गहरी चोट लगने से उसकी हालत गंभीर स्तिथि में थी । जिसकी बजह से उसकी मौत हो गई । फिलहाल पुलिस ने अज्ञात पत्थरबाजों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।
मृतक के परिजनों से मिलीं सीएम महबूबा मुफ्ती
अज्ञात लोगों दवारा पर्यटक पर मारे गए पत्थर की घटना के बारे में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को पता चला तो वह अस्पताल जाकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की । उन्होंने कहा कि ये बहुत ही दुखद है, मेरा सिर शर्म से झुक गया है ।



