न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन में भारतीय सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने उत्तर कश्मीर के लाडूरा में जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर उमर खालिद को मार गिराया है। J&K पुलिस के डायरेक्टर जनरल एसपी वैद ने मीडिया को बताया कि सुरक्षा बलों ने जिस आतंकी को मार गिराया है उस पर कई हमले का आरोप है। साथ ही खालिद ने पुलिसकर्मियों पर भी हमले किए थे। सेना, CRPF और J&K के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के संयुक्त ऑपरेशन में उम्र खालिद को मार गिराया गया।
मारा गया आतंकी उमर खालिद पाकिस्तानी नागरिक था। वो तीन सालों से आतंकी गतिविधियों में शामिल था। पिछले दिनों ही उसने स्पेशल पुलिस अफसर पर हमला किया था। खालिद टॉप रैंकिंग आतंकी था और उसके सर पर 7 लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था। उसकी मौत के बाद उत्तर कश्मीर में आतंकियों की कमर टूट गई है। डायरेक्टर जनरल ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी के बाद बारामूला के लाडूरा में संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसके बाद हुए एनकाउंटर में ऑपरेशन में शामिल सुरक्षा बलों को खालिद को मार गिराने में सफलता मिली।
