कल होगी ट्रेड यूनियनों की ‘देशव्यापी हड़ताल’, करीब 25 करोड़ लोगों के शामिल होने की उम्मीद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देशभर में कल यानी 8 जनवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। करनाल जिला प्रशासन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देशभर में कल यानी 8 जनवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। करनाल जिला प्रशासन की और से सुरक्षा के मध्य नजर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जिला छावनी में तब्दील हो गया है और धारा 144 भी लगाई गई है।

strike

जिला उपायुक्त निशांत यादव ने कहा, कि कल देशव्यापी हड़ताल’ में सभी कर्मचारी यूनियन भाग लेंगी। हमारी कोशिश रहेगी जो भी जरुरी सेवाएं है- वो किसी भी तरह से बधित नहीं हो। सभी जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। जिला उपायुक्त ने कर्मचारियों से अपील की है। जो भी उनकी मागे है। वो शांति से अपनी बात रखे किसी भी पब्लिक प्रॉपटी व् सरकारी सम्पति को नुकसान न पहुचाएं।

protest

बता दें, केंद्र सरकार की ‘श्रम विरोधी नीतियों’ के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 8 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल बुलाई है। ट्रेड यूनियनों ने दावा किया है कि इस हड़ताल में 25 करोड़ लोग शामिल होंगे। इसमें छात्रों के 60 संगठनों और कुछ यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों ने भी हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *