ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत 59 लोकसभा सीटों के लिये चुनाव प्रचार का शोर थम गया है। 12 मई को 7 राज्यों में मतदान होगें। बता दें कि हरियाणा में 10 सीटों के लिए मतदान होंगे। जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए जा रहे है।
मतदान के दौरान चप्पे चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की पैनी नजर होंगी। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए बिहार की आठ, हरियाणा की 10, झारखंड की चार, मध्य प्रदेश की आठ, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की आठ और दिल्ली की सभी सात सीटों पर वोटिंग होगी।

