ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रदेश में सोमवार से हो रही बारिश से मौसम में भारी गिरावट आई है। जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के चेहरे पर चमक आ गई है।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को मानसून पूरे प्रदेश को कवर करेगा। यानि पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होगी। साथ ही कई जिलों में तेज बारिश होने के आसार भी हैं।
10 जुलाई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की आशंका है, 11 जुलाई को प्रदेश के कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए सरकार ने अलर्ट जारी किया है और यमुना, घग्गर नदी से लगते इलाकों में प्रशासन को सतर्क रहने को कहा है।


