Aaj ka rashifal: आज के दिन कन्या-वृष राशि वालों के रिश्ते होंगे मजबूत, जानें अन्य राशियों का हाल

मेष(Aries Horoscope)- कार्य व्यापार में तेजी दिखाएंगे. विविधि विषयों में अनुकूलन रहेगा. विभिन्न गतिविधियां बढ़ेंगी. परिजनों से सामंजस्य बनाए रखेंगे. सुख सौख्य साझा करेंगे. व्यावसायिक…

मेष(Aries Horoscope)- कार्य व्यापार में तेजी दिखाएंगे. विविधि विषयों में अनुकूलन रहेगा. विभिन्न गतिविधियां बढ़ेंगी. परिजनों से सामंजस्य बनाए रखेंगे. सुख सौख्य साझा करेंगे. व्यावसायिक यात्रा के अवसर बनेंगे. भेंटवार्ता में प्रभावशाली रहेंगे. सामाजिक कार्या में उमंग उत्साह बनाए रखेंगे.

वृष(Taurus Horoscope)- परिवार के लोगों के साथ घर की साज सज्जा पर जोर बना रहेगा. मेहमानों का आगमन होगा. जीवन स्तर संवरेगा. वाणी व्यवहार प्रभावशाली रहेगा. लोकप्रियता बढ़ेगी. भव्यता और अनुकूलन बढ़त पर रहेंगे. चहुंओर सफलता पाएंगे. सुखपूर्वक जीवन बिताएंगे. घर में आनंद उत्सव का माहौल होगा.

मिथुन(Gemini Horoscope)- महत्वपूर्ण कार्या को गति देंगे. सकारात्मक परिणामों से उत्साहित रहेंगे. स्मार्ट वर्कि्रंग बनाए रखेंगे. अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. दीर्घकालिक योजनाएं बेहतर बनेंगी. परिवार का साथ सहयोग रहेगा. जिम्मेदारी निभाएंगे. सक्रियता से जगह बनाएंगे. सृजनात्मक चिंतन बढे़गा.

कर्क(Cancer Horoscope)- बजट बनाकर खर्च करने पर जोर दें. निवेश पर फोकस बढ़ाएंगे. कार्य विस्तार के मामले गति लेंगे. खर्च पर नियंत्रण कठिन रहेगा. वाणिज्यिक विषयों में सजगता बनाए रहेंगे. अनुबंधों में जल्दबाजी न दिखाएंगे. खानपान को बेहतर बनाए रखेंगे. आवश्यक कार्य समय पर करें.

सिंह – कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का भाव बनाए रखेंगे. सूझबूझ और सजगता से सभी क्षेत्रों में हितलाभ साधेंगे. व्यक्तिगत उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. वाणिज्यिक गतिविधियां आगे बढ़ेंगी. वरिष्ठों का विश्वास जीतेंगे. रीति नीति पर अमल रखेंगे. तर्कशील बने रहेंगे.

सिंह(Leo Horoscope)- विभिन्न प्रबंधकीय प्रयास गति लेंगे. पैतृक विषयों को मजबूती देंगे. लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे. सभी के सहयोग से आर्थिक गतिविधियां बल पाएंगी. व्यक्तित्व प्रभावी बना रहेगा. कारोबार अच्छा रहेगा. जिम्मेदारी निभाएंगे. संपर्क बढ़ाएंगे. बड़प्पन से काम लेंगे.
 
कन्या(Virgo Horoscope)- भाग्य से परिणाम पक्ष में बनेंगे. बड़ों की कृपा अनुकंपा बनी रहेगी. विभिन्न योजनाएं गति लेंगी. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. दीर्घकालिक योजनाओं में बेहतर प्रयास बनाए रहेंगे. अनुभवियों से सलाह लेंगे. स्वास्थ्य बेहतर होगा. जोखिमपूर्ण कार्यों से बचेंगे. निंरतरता पर ध्यान देंगे

तुला(Libra Horoscope)- परिजनोंं से संबंध बेहतर बने रहेंगे. आवश्यक कार्य में ढिलाई से बचेंगे. पेशेवर सफलता सामान्य रहेगी. ठगों एवं अपरिचितों से दूर रहें. स्वास्थ्य प्रभावित बना रह सकता है. कार्य व्यापार में जिम्मेदारियों को निभाएंगे. वाणी व्यवहार सरल रहेगा. मितभाषी बने रहेंगे.

वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- मित्र संबंध मजबूत बने रहेंगे. दाम्पज्य जीवन सुमधुर रहेगा. नेतृत्व के प्रयासों को बल मिलेगा. उद्योग व्यापार सुधार पर रहेगा. जोखिम के कार्यों को टालेंगे. खानपान सात्विक रखेंगे. विभिन्न प्रयास संवरेंगे. करीबी सतर्कता बढ़ाएंगे. व्यवस्था पर जोर देंगे. विपक्ष को अवसर नहीं देंगे.

धनु(Sagittarius Horoscope)- मेहनत और लगन से कार्यों में गति लाएंगे. स्पष्टता और सक्रियता बनाए रखेंगे. स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे. पेशेवर प्रदर्शन में आगे रहेंगे. लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे. लेनदेन मेंं सावधानी बरतें. मितभाषी बने रहें. विपक्ष के प्रति सजगता बढ़ाएं. परिश्रम से परिणाम पाएंगे.

मकर (Capricorn  Horoscope)- जोश और उत्साह से कार्य करेंगे. तेजी से आगे बढ़ने का प्रयास होगा. महत्वपूर्ण मामले पक्ष में बनेंगे. रचनात्मक गतिविधि बनाए रहेंगे. जीत का भाव बना रहेगा. करीबियों के संग भ्रमण के मौके बनेंगे. करियर व्यापार में सफलता पाएंगे. प्रियजनों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. संकोच दूर होगा.

कुंभ(Aquarius Horoscope)-  भावनात्मक संवाद में सजग रहें. परिवार के मामलों में सहजता सरलता से आगे बढ़ें. बड़प्पन से काम लें. आर्थिक लाभ एवं व्यापार सामान्य रहेगा. निजी विषयों में रुचि बनी रहेगी. कामकाजी सक्रियता दिखाएंगे. पेशेवर वार्ता में स्पष्ट रहेंगे. जिद अहंकार से बचें.

मीन(Pisces Horoscope)- सामाजिक संवाद बेहतर होगा. लोगों को समझने में सहज होंगे. खानपान का स्तर बेहतर होगा. पारिवारिक विषयों में रुचि रहेगी. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. लक्ष्य पूरा करेंगे. साहस संपर्क बढ़ेगा. यात्रा संभव है. संवाद पर जोर रहेगा. आलस्य का त्याग करें. सबको जोड़कर आगे बढ़ेंगे.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *