मेष(Aries Horoscope)- सावधानी से आगे बढ़ने की कोशिश बनाए रखें. धूर्तों व ठगों की बातों में आने की आशंका है. समय प्रबंधन पर जोर दें. पेशेवर स्थिति को बेहतर बनाए रखेंगे. समकक्ष सहयोगी होंगे. वाणिज्यिक संबंधों में बेहतर रहेंगे. संपर्क एवं सामंजस्य रखेंगे.
वृष(Taurus Horoscope)- कामकाज में सीख सलाह से काम लेंगे. प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे. प्रिय के साथ हर्ष आनंद से समय बीतेगा. लाभ और प्रभाव बना रहेगा. सभी से जुड़ाव बनाए रखेंगे. कार्य व्यापार को बढ़ावा मिलेगा.भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे. मित्रों के साथ वक्त बिताएंगे.
मिथुन(Gemini Horoscope)- लोगों से जबरन अपनी बात मनवाने की चेष्टा न करें. निजी प्रयासों में सहजता बनाए रखेंगे. घर परिवार पर फोकस रखें. कामकाज में प्रबंधन की मदद से सफलता बढ़ाएंगे. भौतिक विषयों पर ध्यान देंगे. व्यक्तिगत उपलब्ध्यिं पर जोर रहेगा.
कर्क(Cancer Horoscope)- वाणिज्यिक प्रयासों पर फोकस बनाए रहेंगे. कामकाजी यात्रा की संभावना बनी रहेगी. सहकारी प्रयासों से उत्साह से जुड़ेंगे. पूर्व परिचय का लाभ मिलेगा. बंधुजनों से करीबी बनाए रखेंगे. लाभ संवार पर जोर बढ़ाएंगे.
सिंह(Leo Horoscope)- घर में मांगलिक आयोजनों की संभावनाएं बढ़ेंगी. निजी गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. व्यक्तिगत संपर्क व संवाद पर जोर रहेगा. महत्वपूर्ण विषयों पर फोकस बढ़ाए रहेंगे. अपनों का साथ एवं विश्वास बढ़ेगा. मूल्यवान भेंट मिल सकती है. सहजता सामंजस्य रखेंगे.
कन्या(Virgo Horoscope)- आधुनिक व रचनात्मक सोच से काम लेंगे. कार्यविस्तार के प्रयास गति लेंगे. व्यक्तिगत उपलब्धियां बल पाएंगी. पैतृक व्यवसाय में अच्छा करेंगे. चहुंओर सफलता मिलेगी. लाभ का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. महत्वपूर्ण परिणाम पक्ष में बनेंगे.
तुला(Libra Horoscope)- आर्थिक प्रयासों में चूक की आशंका बनी रहेगी. नए लोगों व अपरिचितों से संवाद में सजगता बरतें. पेशेवर मामलों में सामान्य परिणाम बनाए रखेंगे. खर्च निवेश पर नियंत्रण रखें. सावधानी से काम लेंगे. रिश्तों में पहल से सभी प्रभावित होंगे.
वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- कॉलेज के मित्रों व परिचितों से भेंट होगी. उद्योग वाणिज्य के विषय गति लेंगे. स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे. मित्रों का सहयोग रहेगा. करियर में तेजी बनाए रखेंगे. आधुनिकता पर ध्यान देंगे. प्रलोभन में आने से बचेंगे. न्यायिक मामले पक्ष में बनेंगे.
धनु(Sagittarius Horoscope)- प्रबंधन के क्षेत्र में उच्च स्थिति बनाए रखेंगे. कार्य व्यापार में सामंजस्य बढ़ेगा. आर्थिक उपलब्धियां संवरेंगी. प्रशासन के विषयों में तेजी बनाए रहेंगे. पैतृक मामले पक्ष बनाए रखेंगे. विविध कार्या को गति देंगे. दिनचर्या संतुलित बनाए रहेंगे. आशंकाएं दूर होंगी.
मकर (Capricorn Horoscope)- भाग्य से सभी मामलों में गति बढ़ाएंगे. आर्थिक लाभ संवार पर रहेगा. उचित ढंग से अपनी बात रखेंगे. पेशेवर उत्साहित बने रहेंगे. कार्य व्यापार में लाभ बढ़ेगा. दीर्घकालिक योजनाओं को संवारेंगे. मेलजोल बढ़ाने पर जोर देंगे. भेंट संपर्क बढ़ाएंगे.
कुंभ (Aquarius Horoscope)- स्वास्थ्य संबंधी विषयों को नजरअंदाज करने की भूल न करें. शारीरिक संकेतों पर नजर रखें. व्यवस्थागत फोकस बढ़त पर रहेगा. विभिन्न प्रयास सहज बनाए रहें. धैर्यपूर्वक रिश्ते निभाएंगे. व्यवस्था और सुविधा संसाधनों पर जोर रहेगा. रुटीन संवारेंगे. संकोच बना रहेगा.
मीन(Pisces Horoscope)- खानपान में सुधार लाएंगे. साझा कार्यों को योजनानुसार आगे बढ़ाएंगे. सहकारिता व बड़प्पन की सोच रखेंगे. कारोबारी सकारात्मकता बनाए रखेंगे. सुविधा संसाधनों पर जोर रहेगा. मित्र मददगार होंगे. महत्वपूर्ण वार्ताओं में सहज रहेंगे.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



