ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:भारत सहित अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में सूर्य ग्रहण आज सुबह 8 बजे लग चुका है जिसका असर दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। भारत में ग्रहण काल 5 घंटे 36 मिनट का रहेगा।
ग्रहण के दिन दान करने से फल मिलता है
बताया जाता है कि सूर्य ग्रहण के वक्त राहु, केतु जीवन में कई तरह से प्रभाव डालते हैं।इस दौरान आपको दान करना चाहिए ताकि आपको यश और कीर्ति का लाभ हो सके, ग्रहण के दिन दान करने से ज्यादा फल मिलता है।
सूर्य ग्रहण पर नासा ने चेताया
वहीं चेतावनी देते हुए अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने कहा कि सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से नहीं देखने चाहिए, इस दौरान विकिरण से बचाने वाले चश्मे का इस्तेमाल करना चाहिए।

