Aaj ka Rashifal: आज के दिन धनु वाले कार्यक्षेत्र में पाएंगे पद-प्रतिष्ठा, जानें अन्य राशियों का हाल

मेष – सहकारी संबंधों में सक्रियता और संतुलन बढ़ाएंगे. पेशेवर चर्चा संवाद में पहल पराक्रम बनाए रखेंगे. लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे. विविध मामलों में गति…

मेष – सहकारी संबंधों में सक्रियता और संतुलन बढ़ाएंगे. पेशेवर चर्चा संवाद में पहल पराक्रम बनाए रखेंगे. लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे. विविध मामलों में गति आएगी. प्रबंधकीय कार्य आगे बढ़ाएंगे. लाभ प्रतिशत अच्छा रहेगा. जिद व अहंकार में नहीं आएं.

वृष – कामकाज पूर्ववत् बना रहेगा. पेशेवर चर्चाओं में धैर्य से कदम आगे बढ़ाएंगे. मेहनत परिश्रम से अपनी स्थिति मजबूत रखेंगे. वाणिज्यिक मामलों में समन्वय से कार्य करेंगे. समता सामंजस्य से आगे बढें़. जोखिम के कार्य न करें. संकोच बना रहेगा.

मिथुन – महत्वपूर्ण मामलों में उमंग उत्साह ओर निरंतरता बनाए रखेंगे. कला कौशल को संवारेंगे. सक्रियता व साहस से परिणाम साधेंगे. आर्थिक संतुलन बना रहेगा. अनुभवियों का साथ पाएंगे.

कर्क – अपनों के साथ चर्चा व संवाद बढ़ाएंगे. परिवार से रिश्तों को संवारेंगे. परिजनों के साथ मिलकर व्यक्तिगत मामलों में सकियता बनाए रहेंंगे. स्वार्थ की भावना से बचें. रक्त संबंधियों के साथ सूचनाएं साझा करें.  संकीर्णता को त्यागें. बड़प्पन से काम लें. बड़ों का सम्मान बनाए रखें. विनम्रता और विवेक बढ़ाएं.

सिंह – सकारात्मक परिस्थितियों का लाभ उठाएंगे. सामाजिक एवं वाणिज्यिक कार्यों पर फोकस बढ़ाएंगे. विविध आयोजनों से जुड़ेंगे. संस्कार एवं सभ्यता को बल देंगे. संपर्क संवाद और संचार का क्षेत्र बड़ा होगा. समकक्षों से तालमेल रखेंगे. करीबियों से भाईचारा बढ़ाएंगे. साख और सम्मान बढ़ेगा.

कन्या – अपनों के भरोसे पर खरे उतरेंगे. परिवार से जुड़ाव बढ़ा हुआ रहेगा. करीबियों से आपसी मेलजोल बढ़ाने की भावना रहेगी. मित्रवर्ग सहयोगी रहेगा. सगे संबंधियों से भेंट बढ़ाएंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. सहजता बढ़ेगी. निजी मामले सुखद रहेंंगे. लक्ष्य पर फोकस बढ़ा हुआ रहेगा.

तुला – सृजनात्मकता एवं भावनात्मकता बल पाएगी. रचनात्मक गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे. करियर व्यापार के प्रति समर्पित रहेंगे. अपनों में सुख सौख्य बढ़ेगा. हर्ष आनंद के पल निर्मित होंगे. संबंधियों के साथ खुशियां बांटेंगे. चहुंओर अनुकूलता बनी रहेगी. सुख सौख्य में वृद्धि होगी. योजनानुसार कार्य गति रखेंगे.

वृश्चिक – आर्थिक पक्ष साधारण बना रहेगा. खर्च की अधिकता बनी रह सकती है. विदेश से जुड़े कार्यों में रुचि रखेंगे. रिश्तों में संपर्क संवाद बेहतर होगा. विवेक बड़प्पन से काम लें. विविध कार्यकारी मामले लंबित रह सकते हैं. विनम्रता बनाए रहेंगे. लेनदेन पर ध्यान देंगे.

धनु – आर्थिक कार्यों व पेशेवर अनुबंधों में उत्साह दिखाएंगे. लेनदेन में सहज संकोच दूर होगा. लाभ प्रभाव बेहतर बना रहेगा. जिम्मेदारों से भेंट बढ़ाएंगे. लाभ संवार पर बना रहेगा.आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी. जिम्मेदार वर्ग सहयोगी रहेगा. लोगों का भरोसा जीतेंगे.

मकर – प्रबंधन के कार्यों में सक्रियता बढ़ाएंगे. उद्योग व्यापार के मामले संवारेंगे. शासन संबंधी विषयों में पहल बनाए रखेंगे. करीबियों व परिजनों में स्नेह बना रहेगा. रचनात्मक सोच रहेगी. सफलता का परचम बुलंद रहेगा.

कुंभ – भाग्य संवार पर बना रहेगा. लोगों से महत्वपूर्ण वार्ताएं आगे बढ़ाएंगे. संपर्क संवाद में सूझबूझ व धैर्य दिखाएंगे. विवेक व बड़प्पन से काम लेंगे. कामकाजी रुटीन बेहतर रखेंगे. बड़प्पन बनाए रखेंगे.  जनकल्याण के कार्यों से जु़डेंगे.

मीन – अपनों के साथ रिश्ते निभाने का प्रयास रखें. विविध मामलों में तथ्यगत स्पष्टता बढ़ाएं. ,सफलता प्रतिशत साधारण रहेगा. परिजन आत्मविश्वास बढ़ाने में मददगार होंगे. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. सूझबूझ और सद्व्यवहार बनाए रखेंगे. सामंजस्यता बढ़ाने का प्रयास रहेगा. अनुबंधो में सजग रहेंगे. मितभाषी बने रहें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *