ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेशभर में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल आज पांचवे दिन में प्रवेश कर चुकी है | नागरिक अस्पतालों में काम करने वाले नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण अब मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है | कर्मचारियों की हड़ताल से सामान्य के अलावा इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं अब प्रभावित होने लगी हैं | ये चार तस्वीरें प्रदेश के अलग अलग जिलों की हैं |
जहां आज नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारी अब भी अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ डटे हुए हैं | आज कर्मचारियों की इस हड़ताल में एंबुलेंस ड्राइवर भी काम छोड़ हड़ताल में शामिल हो गए हैं | इस वजह से उन मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है जोकि सिविल अस्पताल मुख्यालय से 50 किलोमीटर से ज्यादा दूर रहते हैं | इनके अलावा अस्पताल से डिस्चार्ज हुए मरीजों को भी घर जाने के लिए 108 नंबर पर कॉल करने पर जवाब मिला–अभी इंतजार कीजिए | विभागों सहित फील्ड कार्य भी ठप पड़े हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के लिए कल का भी दिन और चुनौतीपूर्ण साबित होने जा रहे हैं |
Watch Video
