Aaj ka rashifal: आज पुत्रदा एकादशी पर धनु-वृष राशि वाले पाएंगे आर्थिक लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

मेष(Aries Horoscope)- कुल परिवार में सभी का आदर सम्मान बनाए रखेंगे. अपनों को दिया वचन निभाएंगे. व्यक्तिगत कार्यों को गति देंगे. मूल्यवान भेंट मिल सकती…

मेष(Aries Horoscope)- कुल परिवार में सभी का आदर सम्मान बनाए रखेंगे. अपनों को दिया वचन निभाएंगे. व्यक्तिगत कार्यों को गति देंगे. मूल्यवान भेंट मिल सकती है. रिश्ते बेहतर होंगे. सहजता सामंजस्य रखेंगे. धन संपत्ति कार्यों को बढ़ावा देंगे. कुटुम्बजनों पर फोकस बढ़ाएंगे. आदर्शां का पालन करेंगे. बैंकिंग कार्य बढ़ाएंगे.

वृष(Taurus Horoscope)- सभी मामलों में अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा बना रहेगा. सभी क्षेत्रों में प्रभावी प्रदर्शन करेंगे. अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. व्यक्तिगत प्रयासों को समर्थन मिलेगा. अपनों का साथ बना रहेगा. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे. समय प्रबंधन बढ़ाएंगे. कलाप्रियता बढ़ेगी. संस्कारों को बल मिलेगा. सामंजस्य बढ़ेगा.

मिथुन(Gemini Horoscope)- आर्थिक विषयों में अनावश्यक जोखिम लेने की अपेक्षा सहजता से आगे बढ़ते रहें. रिश्तों के प्रति सहजता बढ़ाएंगे. अनजानों से सावधानी रखेंगे. लेन देन में धैर्य दिखाएं. सहयोग की भावना रखेंगे. खर्च निवेश पर नियंत्रण रखेंगे. लंबी दूरी की यात्रा संभव है. दान धर्म में रुचि रहेगी. मितभाषी रहें.

कर्क(Cancer Horoscope)- शासन प्रबंधन और उद्योग व्यवस्था पर जोर देंगे. आर्थिक मामलों में पहल बनाए रखेंगे. चर्चा संवाद और लेनदेन में सक्रियता से काम लेंगे. मामले लंबित नहीं छोड़ंगे. करीबियों का सहयोग रहेगा. निजी जीवन खुशहाल रहेगा. स्थायित्व को बल मिलेगा. जीत का भाव बनाए रखेंगे. आर्थिक विषय पक्ष में बनेंगे.

सिंह(Leo Horoscope)- करियर व्यापार में सूझबूझ और प्रतिभा के प्रदर्शन से उम्मीद से बेहतर परिणाम पाएंगे. प्रबंधवार्ता में सफल होंगे. लक्ष्य बनाए रखेंगे. प्रशासन के प्रयासों में तेजी रहेगी. पद प्रभाव में वृद्धि होगी. कार्य विस्तार की योजनाएं बनाएंगे. सत्ता से जुड़े विषयों को गति देंगे. सहज ढंग से बात रखेंगे.

कन्या(Virgo Horoscope)- महत्वपूर्ण कामकाजी प्रयास पक्ष में बनेंगे. भेंटचर्चा में प्रभावी रहेंगे. भाग्योन्नति के मार्ग सहज होंगे. बड़ी सोच बनाए रखेंगे. अनुभव और शिक्षा के प्रयोग से विभिन्न विषयों में सकारात्मकता बढ़ाएंगे.करियर व्यापार अच्छा रहेगा. अनुकूलता का प्रतिशत बढ़ेगा. समय सुधार पर बना रहेगा.

तुला(Libra Horoscope)- घर परिवार के लोगों के सहयोग से विविध मामलों में तेजी बनाए रखेंगे. जरूरी कार्यों को सहजता से आगे बढ़ाते रहेंगे. व्यक्तिगत विषयों में सूझबूझकर निर्णय लेंगे.खानपान में सुधार आएगा. नीति नियमों पर भरोसा रखें. जोखिम भरे मामले टालेंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजगता बनाए रहें.

वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- सहज गति से आगे बढ़ते रहेंगे. बेहतर करेंगे. समय उत्साहकारक बना हुआ है. साझा व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. चहुंओर अपेक्षित परिणाम बनेंगे. दाम्पत्य जीवन में सुख सौख्य रहेगा.वार्ताओं में सहज रहेंगे. नेतृत्व क्षमता बल पाएगी. अपनों का भरोसा बनाए रखेंगे. साझेदारी का प्रयास बढ़ेगा

धनु(Sagittarius Horoscope)- कार्यक्षेत्र में मेहनत से बेहतर परिणाम बनाए रखेंगे. नीति नियमों पर अमल बढ़ाएंगे. व्यापार में वृद्धि होगी. तार्किकता से काम लेंगे. समय प्रबंधन पर ध्यान देंगे. वाणिज्यिक संबंधों को महत्व देंगे. चर्चा में सूझबूझ से काम लें. विरोधियों पर अंकुश बढ़ाएंगे. आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा.

मकर (Capricorn  Horoscope)- जरूरी विषयों को मित्रों की मदद से तेजी से आगे बढ़ाएंगे. योजनाएं लंबित रखने से बचेंगे. वाणी व्यवहार और कार्यव्यवस्था पर जोर देंगे. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में जुड़ाव का प्रयास रखेंगे. शै़क्षक में रुचि बढ़ेगी. कार्य व्यापार में प्रभाव रहेगा.  प्रमुख कार्य गति लेंगे. प्रियजनों से शुभ समाचार मिलेंगे. 

कुंभ(Aquarius Horoscope)- भौतिक सुविधाओं पर ध्यान देंगे. व्यक्तिगत सुख व परिवार में रुचि रहेगी. भवन वाहन के मामले पक्ष में बनेंगे. प्रबंधन पर जोर देंगे. परिस्थितियां मिश्रित फलकारक रहेंगे. भौतिक विषयों पर ध्यान देंगे. करियर व्यवसाय में पेशेवरता रखेंगे. सबके हित की सोच बढ़ाएं. विनम्रता से काम लें. बड़प्पन बढ़ाएं.

मीन(Pisces Horoscope)- सामाजिक गतिविधियों में रुचि बनाए रखेंगे. मेल मुलाकात में उत्साह से भरे रहेंगे. कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता बढ़ाएंगे. साहस पराक्रम दिखाने के अवसर बढ़ेंगे. बंधुजनों का साथ सहयोग पाएंगे.  आवश्यक कार्यों में ढिलाई से बचेंगे. इच्छित सूचना मिल सकती है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *