चौदहवीं के चांद से ज्यादा चमकीला होगा आज का चांद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आज चंद्रग्रहण है, जो भारत सहित दुनिया के कई देशों में देखा जा सकेगा। सबसे खासबात यह है कि चांद पृथ्वी के सबसे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आज चंद्रग्रहण है, जो भारत सहित दुनिया के कई देशों में देखा जा सकेगा। सबसे खासबात यह है कि चांद पृथ्वी के सबसे करीब होगा। जब एक महीने में दो बार चांद धरती के करीब होता है तो उसे ब्लू मून कहते हैं। 1 जनवरी को भी चांद धरती के करीब आया था |

जानकारों के मुताबिक 31 जनवरी को पूर्ण चंद्रग्रहण के साथ ही एक स्थिति ऐसी आएगी जब सुपर मून और ब्लू मून भी दिखाई देगा। इस खगोलीय घटना को ‘सुपर ब्लू ब्लड मून’ कहा जा रहा है। इस दिन चांद 30% ज्यादा चमकीला दिखेगा। यह दुर्लभ संयोग 152 साल बाद बन रहा है।

चंद्र ग्रहण को ब्लड मून कहा जाता है। जब सूर्य, पृथ्वी व चांद एक सीधी रेखा में होते हैं। ऐसे में चांद पर पृथ्वी की छाया पड़ती है और सूर्य की लालिमा से चांद नारंगी दिखता है।

Watch Video

https://youtu.be/M7gpRq-gewA

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *