गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व आज, गुरुद्वारों में उमड़े श्रद्धालु, दिल्ली से पाकिस्तान तक दिखा भक्ति का उत्साह

दिल्ली, 24 नंवबर आज देशभर में सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरू श्री गुरू नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ…

प्रकाश पर्व

दिल्ली, 24 नंवबर

आज देशभर में सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरू श्री गुरू नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। गुरू नानक देव जी  का जन्म साल 1469 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन राय भोई की तलवंड़ी में हुआ था। जो आज पाकिस्तान में स्थित है, जिसे ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है। उनके पिता जी का नाम मेहता कालू जी और माता का नाम तृप्ता जी था। गुरू नानक देव जी ने अपने जीवन में मानवता, प्रेम और भाईचारे व सेवा का संदेश दिया।आज गुरूपर्व के पावन अवसर पर गुरूद्वारों में कीर्तन, अखंड पाठ, लंगर और नगर कीर्तन का विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। गुरूद्वारों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

गुरू नानक देव जी मानव जीवन को तीन सिद्धांतों को अपनाने पर जोर दिया।

नाम जपो: हमेशा ईश्वर का स्मरण और भक्ति करना।

किरत करो: ईमानदारी और मेहनत से आजीविका कमाना।

वंड छको: अपनी कमाई और भोजन जरूरतमंदों के साथ बांटना।

गुरू नानक देव जी ने समाज में फैली जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव का विरोध करते हुए सभी को समान शिक्षा दी।

दिल्ली के गुरुद्वारों में विशेष कार्यक्रम

गुरुपर्व के अवसर पर दिल्ली में दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से राजधानी के ऐतिहासिक गुरूद्वारों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।गुरूद्वारा बंगला साहिब में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग बड़ी संख्या में मत्था टेकने और गुरू साहिब का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। गुरूद्वारा रकाबंगज साहिब में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

ननकाना साहिब पुहंचा भारतीय जत्था

गुरू नानक देव जी की जन्मस्थली ननकाना साहिब में भी प्रकाश पर्व से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ननकाना साहिब में प्रकाश पर्व के समारोह में शामिल होने के लिए 2,339 से अधिक भारतीय सिख श्रद्धालु अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान पहुंचे हैं। गुरू जी के 557वीं जयंती के अवसर पर ननकाना साहिब में 22 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे हैं। श्रद्धालु गुरुद्वारा जन्मस्थान में अखंड पाठ, कीर्तन, नगर कीर्तन और अन्य गुरुद्वारे जैसे सच्चा सौदा, हसन अब्दाल, करतारपुर और लाहौर के दर्शन करेंगे।

गुरू नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली स्थित लोक निवास ने आयोजित शब्द कीर्तन कार्यक्रम में शामिल हुए।

गुरुद्वारों में गूंजे शब्द कीर्तन

प्रकाश पर्व पर गुरूद्वारों में सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रमों की शुरूआत होती है। कईं गुरूद्वारों में 48 घंटे तक अखंड पाठ साहिब का आयोजन किया जाता है। प्रकाश पर्व से एक दिन पहले पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला जाता है। प्रकाश पर्व वाले दिन सुबह प्रभात फेरी, गुरबाणी, शब्द कीर्तन का आयोजन किया जाता है। जिसके बाद अरदास की जाती है और लंगर ग्रहण किया जाता है। गुरूद्वारों में पूरे दिन सेवा, सिमरन और कीर्तन का सिलसिला जारी रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *