मेष(Aries Horoscope)- प्रबंधन के प्रयासों में तेजी आएगी. अधिकारी वर्ग की मदद श्रेष्ठ कार्यों के लिए प्रेरित करेगी. सभी का समर्थन पाएंगे. अवसरों को भुनाएंगे. कामकाज अपेक्षा से अच्छा रहेगा. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. करियर कारोबार में कला कौशल और योग्यता से जगह बनाएंगे.
वृष(Taurus Horoscope)- कार्यव्यवस्था पर भरोसा बनाए रखेंगे. लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे. चर्चा में सजगता बढ़ाएंगे. व्यवस्था के कार्यों को गति देंगे. घर परिवार में सुख सौख्य रहेगा. सूझबूझ और सामंजस्य से आगे बढ़ते रहें. दैहिक संकेतों पर ध्यान दें.
मिथुन(Gemini Horoscope)- समय मिश्रित प्रभाव का बना हुआ है. उम्मीद के अनुरूप उद्योग व्यापार के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. साझा गतिविधियों में रुचि रखेंगे. बड़प्पन का भाव बना रहेगा. जरूरी विषयों में अनुशासन अनुपालन बढ़ाएंगे. तैयारी से आगे बढ़ेंगे. आर्थिक विषयों पर फोकस बढ़़ाएं.
कर्क(Cancer Horoscope)- साझा अवसरों को भुनाने की सोच रहेगी. उद्योग व्यापार में सूझबूझ से जगह बनाए रखने में सफल रहेंगे. स्वयं के कार्य से जुड़े जन अच्छा प्रदर्शन बनाए रहेंगे. सकारात्मकता सोच से काम लेंगे. समकक्षों का सहयोग मिलेगा. वचन व विनम्रता बनाए रखें.
सिंह(Leo Horoscope)- कामकाजी मामलों में अनुशासन रखेंगे. तथ्यों पर जोर देंगे. सेवाभावी और श्रमशील रहेंगे. तर्क और बड़ों का सानिध्य बनाए रखेंगे. शिक्षा प्रतियोगिता में प्रदर्शन संवरेगा. लाभ के अवसर बने रहेंगे. महत्वपूर्ण विषयों में रुचि दिखाएंगे. अन्य से तालमेल सहज रखेंगे.
कन्या(Virgo Horoscope)- मित्रों के साथ भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं.घर में अपनों क साथ बक्त बिताने का भाव रहेगा. निजी मामले पक्ष में बनेंगे. व्यक्तिगत संबंधों में सकारात्मक बढ़ेगी.जल्दबाजी में निर्णय न लें. सामंजस्यता बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत व्यवहार पर फोकस रखें.
तुला(Libra Horoscope)- जिद व अहंकार से बचें. अपनों से चर्चा में विवेक विनम्रता बनाए रहें. निजी मामलों में सतर्कता बढ़ाने पर जोर दें. पारिवारिक गतिविधियों में रुचि रहेगी. बंधुजनों का सहयोग बढे़गा. बड़ों का आदर बनाए रखेंगे. संकोच में बने रह सकते हैं. मिलकर आगे बढ़ने का भाव रखें.
वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- मित्र एवं बंधुजन साथ निभाएंगे. महत्वपूर्ण सामाजिक प्रयास गति लेंगे. सुनियोजित ढंग से आगे बढ़ते रहेंगे. सफलता प्रतिशत संवार पाएगा. अपनों से किया वादा एवं वचन निभाएंगे. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. साहस बढ़ेगा. स्वजनों की सहायता करेंगे.
धनु(Sagittarius Horoscope)- अतिथि आगमन संभव है. व्यवहार में मधुरता रहेगी. भव्यता और साज संवार बढ़ेंगे. परंपरागत प्रयास बनेंगे. खानपान में साज संवार बनाए रखेंगे. रक्त संबंधों में मजबूती बनी रहेगी. प्रबंधन प्रशासन के कार्य बनेंगे. मान सम्मान में वृद्धि होगी.
मकर (Capricorn Horoscope)- मित्र व करीबी सहयोग का भाव बनाए रखेंगे. जीवन स्तर ऊंचा होगा. आर्थिक मामलों को गति मिलेगी. अतिथि आगमन हो सकता है. लाभ और संवार बढ़े रहेंगे. नवाचार बनाए रखेंगे.सरलता व सजगता बनाए रहें. उचित अवसर पर प्रतिक्रिया देंगे.
कुंभ (Aquarius Horoscope)- लोगों पर जल्द भरोसा नहीं करेंगे. जिद व अहंकार से बचें. वैदेशिक कार्याें में गति आएगी. रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश रखेंगे. त्याग व सहयोग की भावना बढ़ेगी. कला कौशल को बल मिलेगा. रुटीन संवरेगा. दान धर्म में रुचि बनाए रखेंगे. संकोच बढ़ा हुआ रहेगा.
मीन(Pisces Horoscope)- आर्थिक एवं वाणिज्यिक बढ़ाने में सफल होंगे. धनधान्य में इजाफा बना रहेगा. कला कौशल से सभी प्रभावित होंगे. नीति नियमों का पालन करेंगे. शुभ सूचनाएं मिलेंगी.चहुंओर श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे. करियर कारोबार में तेजी रखेंगे. अवरोध दूर होंगे.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



