ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मना रहा है, इस मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है | देश की सत्तासीन पार्टी बीजेपी भी इस बार गांधी जयंती पर बड़ा आयोजन कर रही है | 15 दिन पहले शुरू किया गया BJP का ‘स्वच्छता ही सेवा’ कैंपेन आज खत्म होगा | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी | प्रधानमंत्री ने इसके अलावा विजय घाट भी पहुंचें जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें भी श्रद्धांजलि दी | पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी समेत कई और बड़े नेताओं ने भी वहां पहुंच श्रद्धांजलि दी |
> महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था
> उनके माता पिता ने उनका नाम मोहनदास करमचंद गांधी रखा था
> जब गांधी 9 साल के हुए तब राजकोट में उन्हें स्कूल में पढ़ने के लिए भेजा गया
> जब वो 11 साल के हुए तब उन्होंने राजकोट के हाई स्कूल में जाना शुरू किया
> 1883 में उनका विवाह कस्तूरबा माखनजी से कर दिया गया
> 1888 में गांधी जी वकालत की पढ़ाई करने के लिए इंग्लैंड चले गए
> 1893 में गांधी जी एक केस के सिलसिले में दक्षिण अफ्रीका गए
1915 में गांधी दक्षिण अफ्रीका से वापस भारत लौट आए | 1918 में चम्पारण और खेड़ा में उन्होंने पहली बार भारत में सत्याग्रह आंदोलन किया |उसके बाद देश को आजादी मिलने तक गांधी जी ने अलग-अलग आंदोलन का नेतृत्व किया | 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर गांधी जी की हत्या कर दी |1948 में भले ही महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई लेकिन आज भी देश के लोगों के दिलों में गांधी जिंदा हैं | अहिंसा के पूजारी महात्मा गांधी जी के जन्मदिन को पूरी दुनिया विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाता है | गांधी जी को स्वच्छता से विशेष लगाव था | इसी के चलते आज राष्ट्रपति भवन में स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार भी दिया जाएगा | जिसके बाद शाम को गांधी स्मृति पर प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा |
Watch Video
https://youtu.be/_h8HrRvWIoo
