बीजेपी का 39वें स्थापना दिवस, देशभर में बीजेपी का कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ने किया ट्वीट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- देश में चल रहे चुनावी मौसम में 6 अप्रैल का इतिहास खास अहमियत रखता है | भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- देश में चल रहे चुनावी मौसम में 6 अप्रैल का इतिहास खास अहमियत रखता है | भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में आज ही के दिन हुई थी | श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में स्थापित भारतीय जन संघ से इस नई पार्टी का जन्म हुआ | बीजेपी के स्थापाना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है |

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा की स्थापना समाज की सेवा करने और देश को नई उच्चाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से हुई थी | मोदी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से बीजेपी देश की सबसे चहेती पार्टी बन गई है | वहीं हरियाणा के सीएम ने भी ट्वीट कर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *