ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पत्रकार छत्रपति रामचंद्र हत्याकांड के मामले में डेरा मुखी राम रहीम सहित तीन अन्य लोगों को 17 जनवरी दोषी करार कर दिया गया है। जिसपर आज सजा का ऐलान किया जाएगा। बता दें कि हरियाणा सरकार को बड़ी राहत के तौर पर सभी आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होंगे।
राम रहीम, निर्मल, कुलदीप,और किशन को आज पंचकूला कोर्ट में सुनाई जानी है लेकिन सिरसा मेंडेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय होने के चलते पुलिस ने अलर्ट जारी किया हुआ है।
साथ ही बताया जा रहा है कि रोहतक पुलिस ने सुनारिया जेल सहित शहर में नाके बन्दी कर सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अलावा पुलिस की तरफ से हर जगह पर अपनी पैनी नजर रखी हुई है।


