Mamata Banerjee: ‘आज हर पगड़ी को बीजेपी खालिस्तानी मानती है, ममता बनर्जी ने शेयर किया वीडियो

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर बीजेपी पर विभाजनकारी राजनीति का आरोप लगाया है.…

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर बीजेपी पर विभाजनकारी राजनीति का आरोप लगाया है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बीजेपी पगड़ी पहनने वाले हर शख्स को खालिस्तानी मानती है.

उन्होंने सिख भाई-बहनों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की कड़ी निंदा की है. उन्होंने लिखा कि सिख समुदाय बलिदान और अटूट दृढ़ संकल्प के लिए जाना जाता है. उन्होंने आगे लिखा कि वह बंगाल में सामाजिक सद्भाव की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसे बिगाड़ने की कोशिशों को रोकने के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *