Bigg Boss 17: टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’में ‘तारक मेहता’ के किरदार को निभाकर शैलेश लोढ़ा को आज हर कोई जनता है. इस शो के जरिए उन्होंने अपनी एक पहचान बनाई है. हालांकि वे अब इस शो को छोड़ चुके हैं. वहीं अब खबरें आ रही है कि शैलेश लोढ़ा जल्द ही सलमान खान के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस के अपकमिंग 17वें सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं.
बिग बॉस 17 में शैलेश लोढ़ा आएंगे नजर
दरअसल शैलेश लोढ़ा के बिग बॉस 17 में भागीदारी की कंफर्मेशन bigboss_17_updates नाम के एक इंस्टाग्राम पेज द्वारा की गई थी. इसके मुताबिक शैलेश शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे. हालांकि, अभी तक न तो रियलिटी शो के मेकर्स और न ही एक्टर ने इसको लेकर कुछ भी कंफर्म किया है. बता दें कि बिग बॉस 17 के एक्सपेक्टेड कंटेस्टेंट की लिस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रही है.
View this post on Instagram
शैलेश लोढ़ा ने पिछले साल TMKOC को छोड़ा था
बता दें कि शैलेश लोढ़ा ने साल 2008 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में शुरुआत से ही एक मुख्य किरदार निभाया था. 14 साल बाद, शैलेश ने 2022 में शो छोड़ दिया .शैलेश ने बकाया राशि को लेकर TMKOC के मेकर्स के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था और हाल ही में वह केस जीत भी गए थे . वहीं शो की बात करें तो, पिछले कुछ वर्षों में दिशा वकानी, गुरुचरण सिंह, नेहा मेहता और हाल ही में जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल सहित कई अभिनेताओं ने TMKOC छोड़ दिया है.



