ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सलमान खान की फिल्म टाइगर अभी जिंदा है का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। आपको बता दें कि जैसे ही ट्रेलर रिलीज हुआ वैसे ही सुपरहिट भी हो गया है। 24 घंटे के अन्दर ही इसको यू-ट्यूब पर 1.7 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके है और जल्द ही ये ट्रेलर 2 करोड़ का आकड़ा पार कर जाएगा। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने बेहद पसन्द किया है।
‘टाइगर जिंदा है’ के ट्रेलर में दिखाया गया है कि ईराक में दुनिया का सबसे खतरनाक आंतकवादी संगठन 25 हिंदुस्तानी नर्सों को किडनैप कर लेता है और जब इन्हें बचाने की बात आती है तो सब को याद आता है टाइगर यानी सलमान खान.शिकार तो सब करते हैं, लेकिन टाइगर से बेहतर शिकार कोई नहीं करता। यह है फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का डायलॉग और सलमान खान इस फिल्म में नेगेटिव रोल निभाते हुए दिखेगें।
