ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर पुलिस ने सट्टा लगाते दो बुक्कियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने सुचना के आधार पर जालंधर के पॉश इलाके शिव विहार में छापेमारी की। इस दौरान उन्होने एक कोठी में कुछ युवक IPL में चल रहे किंग्स एलेवन पंजाब और मुंबई इंडियन्स के मैच पर सट्टा लगा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों से 35 मोबाइल, तीन लैपटॉप, एक LED और कुछ अन्य सामान बरामद किया।
फिलहाल इन आरोपियों में से एक आरोपी को पुछताछ के बाद छोड़ दिया है जबकि बाकी दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज अगली कारवाई शुरू कर दी है।



