ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सोशल मीडिया पर तीन युवकों का वीडीयो वायरल हुआ है। जिसमें वो भारत वापिस आने की गुहार लगा रहे है। दरअसल मलेशिया गए सुनील बरवाला, प्रवीण बरवाला और सुनील नारनौंद ने जब खुद को मलेशिया में फंसा हुआ पाया तो उन्होंने अपनी मदद की गुहार सोशल मीडिया के माध्यम से लगाई।
यह वीडियो वायरल होता हुआ बरवाला पहुंचा और तीनों युवकों के परिजनों को इसका पता लगा। इस वीडियो में तीनों युवक साफ तौर पर बोल रहे हैं कि आरोपी चंद्रप्रकाश और उनके पिता बलवंत सिंह ने उनके साथ बड़ी साजिश की है। उनसे पैसे लेकर उन्हें मलेशिया में फंसा दिया है।
यहां तक कि यहां पर उनका पासपोर्ट भी छीन लिया। जानकारी अनुसार तीनों युवकों को मलेशिया में 45000 हजार प्रति माह नौकरी दिलवाने का झांसा दिया गया था। मलेशिया गए आरोपी चंद्रप्रकाश ने उन्हें कहा कि उनके पिता बलवंत के पास प्रति व्यक्ति डेढ़ लाख रुपए की राशि जो तीनों युवाओं की कुल साढ़े चार लाख रुपए बनती है जमा करवा दो।
पीड़ित युवकों ने विदेश जाने के लालच में साढ़े चार लाख रुपए की राशि आरोपी युवक चंद्रप्रकाश के पिता बलवंत सिंह के पास जमा करवा दी और उनके पासपोर्ट की स्कैन कॉपी ले ली। पैसे लेने के बाद उन्हें मलेशिया का टिकट थमा दिया गया। जहां जाने के बाद आरोपी चंद्रप्रकाश ने उन्हें यहां वहां घुमाने के बाद लावारिस हालत में छोड़ दिया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भी जांच शुरु कर दी है।
https://www.youtube.com/watch?v=LlfBUTKAtHI&feature=youtu.be



