ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नुरपूर बेदी में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिस कारण करीब 3 महिलाओं की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार महिलाए सड़क पर बैठी हुई थी कि अचानक से ही एक बेकाबू गाड़ी ने उनको टक्कर मार दी।
जिस कारण तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर जख्मी हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया।
वहीं पुलिस ने इस हादसे का कारण लापरवाही को बताया है। फिलहाल पुलिस फरार गाड़ी चालक की तलाश में जुट चुकी है।



