ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: हिसार के आदमपुर से अध्यापक और शिक्षक के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक स्कूल के अध्यापक छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर उनके साथ छेड़खानी करते थे। हालांकि अब इन तीनों आरोपी अध्यापकों को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में आरोपियों की रिपोर्ट भी मुख्यालय भेजी गई है। फिलहाल, शिक्षा विभाग ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लिया है।
इस मामले में अब छात्राओं की काउंसलिंग भी करवाई जा रही है। इसके ासथ ही स्कूल में भी विभाग की तरफ से पूरी निगरानी रखी जा रही है। आपको बता दें कि आदमपुर के एक सरकारी स्कूल में छात्राओँ की एक्सट्रा कक्षाएं लगाने और अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप छात्राओं ने अधिकारियों के सामने लगाए थे।
ऐसा संगीन मामला अधिकारियों की जानकारी में आने के बाद पूरे मामले की तह तक जांच की गई तो कई छात्राओं ने इस बारे में पूरी जानकारी बताई। जिसके बाद अब तीन अध्यापकों को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस के पास भी मुकद्दमा दर्ज करवाया गया था और दो अध्यापकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


