हिसार आर्मी कैंट से जासूसी के शक में तीन युवक काबू

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:सेना की जांच एजेंसियों ने हिसार छावनी से तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। इस तीनों के मोबाइल से छावनी की वीडियो भी बरामद…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:सेना की जांच एजेंसियों ने हिसार छावनी से तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। इस तीनों के मोबाइल से छावनी की वीडियो भी बरामद की गई है।

फिलहाल तीनों से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद इन्हें पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

इन तीन आरोपियों की पहचान यूपी के शामली के मसाबी निवासी 22 वर्षीय खालिद, मजफ्फरनगर के शेरपुर गांव निवासी 28 वर्षीय महताब और 34 वर्षीय राजीव के रूप में हुई है। आरोपियों को टीम ने जासूसी के शक में पकड़ा है।

जांच में सामने आया है कि तीनों संदिग्ध ठेकेदार के जरिए मजदूरी के नाम पर छावनी में घुसे थे। इनमें से ज्यादा शक के घेरे में मेहताब है क्योंकि उसने एक भारतीय नंबर पर कैंट की वीडियो बनाकर भेजी थी। व्हाट्सएप से जुलाई में जिस नंबर पर फोन किया गया था, वो पाक सेना के शख्स का था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *